पंजाब ने रेलवे से झटके तीन अंक
चंडीगढ़| कूचबिहार अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब ने रेलवे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर ड्राॅ मैच में तीन अंक अपनी झोली में डाल लिए। पीसीए मोहाली में मैच में खेले गए मैच में रेलवे की पहली पारी 307 रन बनाकर सिमट गई थी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान पंजाब की पहली पारी 685 रन पर समाप्त हुई। एम. चौधरी ने 122 रन की पारी खेली जबकि कप्तान अनमोल प्रीत सिंह ने 120 रन का योगदान दिया। इसके अलावा करन शर्मा ने 93, ए. मल्होत्रा ने 82, करन भार्गव ने 66 और मनसब गिल ने 54 रन बनाए। रेलवे के लिए ए. पांडे ने 6 बल्लेबाजों को चलता किया जबकि के. महाजन ने 3 विकट लिए। दूसरी पारी में रेलवे ने 1/8 रन बनाए और मैच ड्राॅ हो गया।