पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट कबीर ने दर्ज की दोहरी जीत

सेंट कबीर ने दर्ज की दोहरी जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सेंटकबीर बास्केटबॉल ट्रॉफी में सेंट कबीर स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर बॉयज और गर्ल्स दाेनों ही कैटेगरी के लीग मैच में जीत दर्ज की है। सोमवार को सेंट कबीर स्कूल में खेले गए बॉयज के लीग मैच में मेजबान टीम ने न्यू पब्लिक स्कूल-18 को रोमांचक मुकाबले में 22-20 से हरा दिया। मैच में विजेता टीम की ओर से तनुष पुरी ने 14 अंक हासिल किए जबकि सौरिश ने 6 अंक प्राप्त किए। वहीं एनपीएस के लिए गगन ने 12 और युवराज ने 8 अंक जोड़े। गर्ल्स कैटेगरी में भी मेजबान टीम ने न्यू पब्लिक स्कूल को मात दी। सेंट कबीर स्कूल की लड़कियों ने एनपीएस को 26-10 से हराया। विजेता टीम के लिए प्राची ने 10 अंक प्राप्त किए जबकि जन्नत को 8 अंक मिले।