पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस्ट्रियल एरिया की जमीन पर डीसी की शह से बना कब्रिस्तान: सतिंदर

इंडस्ट्रियल एरिया की जमीन पर डीसी की शह से बना कब्रिस्तान: सतिंदर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी बोले- कोई अलाॅटमेंट नहीं हुई

प्रशासननेजिस जमीन को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 के लिए एक्वायर किया था, उस जमीन के कुछ हिस्से पर कब्रिस्तान बन गया है। भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि डीसी मोहम्मद शाईन की शह पर 9 कनाल जगह पर अवैध कब्जा करके कब्रिस्तान बनाया गया है।

सतिंदर के अनुसार प्रशासन ने जिस उद्देश्य के लिए जमीन काे एक्वायर किया है, उस जमीन पर वही एक्टिविटी की जा सकती है। ऐसे में यह जमीन किसी अन्य पर्पज के लिए नहीं दी जा सकती। इसकी शिकायत होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह, सीबीआई डायरेक्टर और प्रशासक शिवराज पाटिल को भी की गई है। भाजपा पार्षद के अनुसार हाईकोर्ट भी अपने फैसले में सरकार द्वारा जमीन एक्वायर करने के बाद उसका अन्य कार्यों के लिए उपयोग गलत ठहरा चुकी है। सतिंदर के अनुसार उनके पास जो आरटीआई के अंतर्गत सूचना आई है, उसके अनुसार उस जमीन पर कब्रिस्तान नहीं है। यही नहीं रेवेन्यू रिकाॅर्ड में भी इसे वक्फ बोर्ड के प्राॅपर्टी के रूप में रजिस्टर्ड नहीं किया गया। सतिंदर ने कहा कि अवैध रूप से कब्जा की गई इस जमीन पर अब दुकानें बनाई जा रही हैं। यह जमीन चंडीगढ़ को पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया के साथ जोड़ने वाली सड़क पर स्थित है। ओपन मार्केट में इस जमीन की कीमत दस करोड़ रुपए से भी अधिक है।

शहर में जमीन अलाॅट करने का इस्टेट आॅफिसर को कोई अधिकार नहीं है। यदि कोई जमीन की अलाॅटमेंट होती है तो वह प्रशासक के स्तर पर होती है। पिछले दो सालों में शहर में किसी को जमीन अलाॅट नहीं की गई है। सतिंदर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। मैंने किसी को कब्रिस्तान के लिए जगह नहीं दी है। मैं प्रॅापर्टी रिज्यूम तो कर सकता हूं, अलाॅट नहीं। -मोहम्मदशाईन, डीसी

भाजपा पार्षद ने अवैध कब्जे को लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार की है।