- Hindi News
- रेलवे लाइट पॉइंट से हल्लोमाजरा लाइट तक 45 मी. चौड़ा होगा रोड
रेलवे लाइट पॉइंट से हल्लोमाजरा लाइट तक 45 मी. चौड़ा होगा रोड
13.73 एकड़ जमीन जल्द होगी एक्वायर
हल्लोमाजरालाइटपॉइंट से रेलवे लाइट पाॅइंट तक की सड़क को सिक्स लेन किया जाएगा। अभी रोड की चौड़ाई आईटी पार्क साइड जाने वाले रोड जितनी होगी। बाद में इसे बढ़ाकर 8 लेन यानी 60 मीटर किया जाएगा। अभी सिक्स लेन के लिए 13.73 एकड़ जमीन एक्वायर करने के लिए भूमि अधिग्रहण अधिकारी और रेलवे को लेटर भेजा गया है। यह फैसला मंगलवार को एडवाइजर केके शर्मा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में लिया गया।
प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से चंडीगढ़-कालका रोड पर रेलवे लाइट पॉइंट से हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट तक रोड 45 मीटर बनाने की प्रपोजल बनाई गई थी। इस रोड को हल्लोमाजरा से रूट टू पंचकूला तक बनाया जा चुका है। इसी रोड को दड़वा के पास रेलवे लाइट पॉइंट तक भी 45 मीटर चौड़ी बनाने का फैसला एडवाइजर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में लिया गया। इसमें सबसे ज्यादा 9.38 एकड़ जमीन रेलवे की आती है। इसके बाद प्राइवेट मालिकों की 3.70 एकड़ और फॉरेस्ट की केवल 0.65 एकड़ ही जमीन आती है।
इस जमीन को एक्वायर करने संबंधी रेलवे के अधिकारियों के साथ मीटिंग हो चुकी है। रेलवे भी रोड चौड़ी करने के लिए जमीन एक्वायर करने के लिए राजी हो चुका है। प्राइवेट मालिकों से 3.70 एकड़ जमीन का अधिग्रहण भी अधिकारी जल्द ही कर देंगे। वहीं फॉरेस्ट को 0.65 एकड़ जमीन किसी और जगह दी जाएगी। उसके एक्सचेंज में जमीन एक्वायर हो सकेगी।
इस रोड के चौड़ा किए जाने से दिल्ली की ओर से पंचकूला और रेलवे तक आने-जाने के लिए गाड़ियों को एक और रूट मिल सकेगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की संख्या बढ़ने से वहां पहुंचने के लिए लोगों को भी चौड़ी और खुली रोड मिल सकेगी। वहीं आईटी पार्क की ओर जाने वालों को भी अंबाला साइड या रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए आसानी होगी। मीटिंग में फाइनेंस एवं इंजीनयिरिंग सेक्रेटरी सरवजीत सिंह और चीफ इंजीनियर मौजूद थे।
हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट से रेलवे लाइट तक 45 मीटर चौड़ा रोड बनाने के लिए जमीन एक्वायर करने में कोई अड़चन तो नहीं आएगी। इसके लिए 13.73 एकड़ जमीन एक्वायर करने के लिए रेलवे और लैंड एक्यूजेशन ऑफिसर को लेटर भेजा जा चुका है। जल्द ही जमीन एक्वायर हो जाएगी। इसी प्रक्रिया के बीच मिनिस्टरी ऑफ होम अफेयर्स से अप्रूवल ली जाएगी। -एसकेचड्ढा, चीफइंजीनियर प्रशासन