- Hindi News
- वेस्टर्न कमांड ने किया साहसी कश्मीरी नागरिकों का सम्मान
वेस्टर्न कमांड ने किया साहसी कश्मीरी नागरिकों का सम्मान
चंडीगढ़। पिछलेमहीने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सेना का साथ देने वाले स्थानीय लोगों का वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल केजे सिंह ने सम्मान किया। वे खुद पिंदी गांव का दौरा कर लोगों से मिले। गांव के लोगों ने 27 और 28 नवंबर को वहां घुसे आतंकियों की समय रहते फौज को सूचना दे दी थी। इन नागरिकों ने क्षेत्र में बाहरी लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सेना को जानकारी दी। इसके बाद सेना ने यहां चली मुठभेड़ के बाद चार आतंकियों को मार गिराया था। आतंकियों की ओर से हुई फायरिंग में 5 स्थानीय लोगों की मौत भी हुई थी।
ले. जनरल केजे सिंह ने भरोसा दिलाया कि सेना लोगों काे हरसंभव मदद और सुरक्षा देेगी।