पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2.13 करोड़ से होंगे डेवलपमेंट के काम

2.13 करोड़ से होंगे डेवलपमेंट के काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोड कमेटी की मीटिंग

चंडीगढ़ | नगरनिगम की रोड कमेटी की मीटिंग में मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्ड्स के सेक्टर्स, कॉलोनियों और गांवों में 2 करोड़ 13 लाख 29 हजार के डेवलपमेंट के 22 एजेंडा पास किए गए। इनमें वार्ड नंबर 8 के आठ एजेंडा 1 करोड़ 12 लाख 44 हजार के हैं। मीटिंग रोड कमेटी की चेयरपर्सन पूनम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसे प्रदीप छाबड़ा, अरुण सूद, राजबाला मलिक, राजेश गुप्ता, सुरिंदर बाहगा, डॉ. अमृत तिवारी, प्रो. अरुणा गोयल और निगम अफसरों ने अटेंड किया। मीटिंग में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के फायर स्टेशन की बाउंड्री पर 1.22 लाख से वायर फेंसिंग करने, सेक्टर-9सी की पार्किंग में 6.64 लाख से इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं देने, सेक्टर-24 इंदिरा होलीडे होम के आगे की वी सिक्स रोड की 7.22 लाख से रिकार्पेटिंग, सेक्टर-32 डी की बूथ मार्केट की 43 हजार से एंट्री एक्जिट बनाने, सेक्टर-37 और 38 की पार्किंग की 20.94 लाख से एक्सटेंशन समेत कई अन्य कामों के एजेंडा पास किए गए।