- Hindi News
- होटल माउंट व्यू में तवा एंड तंदूर फेस्टिवल आज से
होटल माउंट व्यू में तवा एंड तंदूर फेस्टिवल आज से
सिटकोकेहोटल माउंट व्यू सेक्टर-10 में बुधवार से शुरू हो रहे तवा एंड तंदूर फेस्टिवल में कई पारंपरिक व्यंजनों की महक और जायका आप ले सकते हैं। यहां पर नॉनवेज के शौकीनों के लिए \\\"रंग-रंगीली छमिया\\\' और \\\"यारां टशन\\\' चिकन तैयार मिलेगा तो वेजिटेरियन के लिए भी सर्दी के मौसम में परोसे जाने वाले जायके मिलेंगे। माउंट व्यू होटल में बुधवार से तवा एंड तंदूर फूड फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है।
फेस्टिवल 21 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें ट्रेडिशनल तवा और तंदूर की डिशेज मिलेंगी। होटल माउंट व्यू के विंटेज बार में ये फूड फेस्टिवल चलेगा। सिटको ऑफिसर्स के मुताबिक फेस्टिवल के दौरान लोग सिर्फ अच्छे व्यंजनों का जायका ही नहीं ले सकते, बल्कि शाम को यहां पर म्यूजिक बैंड और डीजे वगैरह का भी हर रोज इंतजाम किया जाएगा।
नईसाइट भी होगी लांच: सिटकोबुधवार को ही अपनी नई वेबसाइट भी लांच करने जा रहा है। मैनेजिंग डायरेक्टर सिटको कविता सिंह सिटको की नई वेबसाइट को लांच करेंगी। नई वेबसाइट को ज्यादा अट्रेक्टिव बनाया गया है, ताकि लोगों को ज्यादा जानकारी वेबसाइट के जरिये मिल सके। इसके साथ ही सिटको के होटलों के बारे में पूरी जानकारी वेबसाइट के जरिये दी जाएगी। साथ ही चंडीगढ़ में पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी।