- Hindi News
- चंडीगढ़ का सीवर घग्गर में गिरना अब होगा बंद
चंडीगढ़ का सीवर घग्गर में गिरना अब होगा बंद
गांवभगवानपुर,किशनगढ़, शांति नगर, बापूधाम कॉलोनी, कॉलोनी नंबर-4, हल्लोमाजरा गांव और दीप कॉम्पलेक्स का सीवरेज सुखना चौ के जरिए घग्गर में नहीं पहुंचेगा। इसे रायपुर कलां और रायपुर खुर्द के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाया जाएगा। दोनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की बीओडी लेवल 30 से 10 किया जाएगा। प्रशासन को चार महीने का समय दिया गया।
इसको लेकर मंगलवार को पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल और पंजाब के गवर्नर एवं नगर प्रशासक शिवराज पाटिल की मीटिंग हुई। सीएम बादल ने मीटिंग में कहा घग्गर में सुखना चौ के जरिए पहुंच रहे सीवरेज वाटर को रोकने के लिए 10 सितंबर को पंजाब के गवर्नर को लेटर लिखा गया था। इसके बाद भी चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम ने गंदे पानी को रोका नहीं है और ही इसके लिए प्रपोजल बनाया है। गांव और कॉलोनियों के सीवरेज को सुखना चौ में गिराया जा रहा है। यही गंदा पानी घग्गर नदी में जा मिलता है। इससे पानी का सर्कल बिगड़ जाता है और यह सड़ रहा है। सीवरेज वाटर को रायपुर कलां और रायपुर खुर्द के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाने के बाद भी पॉल्यूशन बढ़ रहा है, क्योंकि इन दोनों प्लांट के वाटर का लेवल 30 बीओडी है। इसे 10 बीओडी तक किया जाए। इस पर गवर्नर शिवराज पाटिल ने प्रशासन और निगम के अफसरों को निर्देश दिया कि दोनों सीवरेज प्लांट का बीओडी लेवल 10 पर किया जाए। इसके लिए मशीनरी चेंज करनी हो तो उसे भी तीन महीने के अंदर किया जाए। वहीं गांव और कॉलोनी के सीवर को लाइन में डालकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाया जाए।
मीटिंग में एडवाइजर केके शर्मा, एसके संधू प्रिंसीपल सेक्रेटरी टू सीएम पंजाब, फाइनेंस सेक्रेटरी सरवजीत सिंह, पंजाब सीवरेज बोर्ड के सीईओ डीके तिवारी, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं सेक्रेटरी एन्वायर्नमेंट बीएस भल्ला, निगम कमिश्नर वीपी सिंह, डायरेक्टर एन्वायर्नमेंट संतोष कुमार, एसके चड्ढा चीफ इंजीनियर प्रशासन और मुकेश आनंद चीफ इंजीनियर नगर निगम शामिल थे।
ये भी आए मीटिंग में