- Hindi News
- सिर में क्लॉट के ऑपरेशन के बाद भी होश में आने का इंतजार
सिर में क्लॉट के ऑपरेशन के बाद भी होश में आने का इंतजार
सेक्टर-34मेंएक टाटा सुमो कार के साइड मारने के बाद नीचे गिरे घायल हुए बुजुर्ग की हालत अभी गंभीर है। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। बुजुर्ग के घरवालों के मुताबिक सोमवार रात को बुजुर्ग का एक ऑपरेशन हो चुका था और उन्हें अभी होश नहीं आया था। ऑपरेशन सिर में हुए क्लॉट के चलते किया गया था।
बर्थडे वाले दिन बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने वाली श्वेता बुजुर्ग के घरवालों के साथ फोन के माध्यम से संपर्क में रही। साथ ही किसी भी मदद की जरूरत होने पर घरवालों से फोन करने के लिए कहा। डॉक्टरों ने घरवालों से बताया है कि अभी बुजुर्ग का एक ओर ऑपरेशन होना है जिसके बाद ही वह धीरे धीरे रिकवरी कर सकते हैं।
दोबेटों की मौत के बाद संभाल रहे थे घर को: हादसेमें घायल हुए श्री राम के दो बेटों में से एक दीपक की 19 साल की उमर में ही मौत हो गई थी वह हार्ट पेशेंट था। दूसरे बेटे अनिल की बुखार की हालत में आठ साल की उम्र में मौत हो गई थी। श्रीराम अपनी प|ी माया के साथ अकेले रहे थे। उनकी बेटी सुनीता की शादी दिल्ली में हुई थी। पिछले कुछ समय से वह भी अपने माता पिता की देखभाल करने के लिए चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए। जिसके बाद से उनका 22 साल का बेटा भावुक उनके साथ घर में ही रहता था, जो कि बीए की पढ़ाई भी कर रहा है और प्राइवेट नौकरी भी करता है। श्री राम का अपना प्लाई वुड का काम है। हादसे के समय श्री राम अपनी प|ी के लिए जीएमसीएच 32 से दवा लेकर रहे थे। इसके बाद उन्हें कार चालक ने साइड मार दी।
अभीपहुंच से बाहर: वहींमामले में सेक्टर 34 थाना एसएचओ मनिंदर सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।