- Hindi News
- मॉकड्रिल: एयरपोर्ट पर बैग में मिला बॉम्ब, पुलिस फायर िब्रगेड पहुंची
मॉकड्रिल: एयरपोर्ट पर बैग में मिला बॉम्ब, पुलिस-फायर िब्रगेड पहुंची
सुबहकरीब10 बजकर 18 मिनट पर एयरपोर्ट के आउटर गेट पर संदिग्ध बैग मिला। डिटेक्ट करने के बाद सामने आया कि यह एक बॉम्ब है। पुलिस कंट्रोल रूम से यह मैसेज फ्लैश हुआ। पुलिस, फायर िब्रगेड और अस्पताल से एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। बता दें कि सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पर अपनी तैयारी और इंतजामात चेक करने के लिए मंगलवार को मॉकड्रिल की थी। हालांकि ड्रिल के दौरान किसी भी डिपार्टमेंट द्वारा तो देरी की गई और ही कोई कमी सामने आई। डीएसपी सीआईएसएफ शशिकांत ने कहा कि मॉक ड्रिल में कोई भी कमी सामने नहीं आई है। सभी ने अच्छा काम किया है। बॉम्ब मिलने की सूचना थी सभी मौके पर पहुंचे और समय पर रेस्क्यू शुरू हो गया था।
मॉकड्रिल सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर शुरू की गई। एयरपोर्ट के आउटर गेट पर सूचना मिली कि एक संदिग्ध बैग पड़ा हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों को दी गई। स्निफर डॉग और डिटेक्टर को मौके पर लाया गया। इसमें कहा गया कि डिटेक्ट करने के बाद सामने आया है कि यह एक बॉम्ब है। इसके बाद तुरंत मैसेज फ्लैश कर दिया गया। यह मैसेज जीएमएसएच-16, पुलिस कंट्रोल रूम पर, चंडीमंदिर, बॉम्ब स्क्वायड और फायर डिपार्टमेंट को दिया गया। इसके बाद एक-एक कर सभी मौके पर पहुंचे। सभी ने अपना-अपना काम किया। करीब एक घंटा ड्रिल चलने के बाद इसे खत्म कर दिया गया। इसके बाद सीआईएसएफ के डीएसपी शशिकांत ने बॉम्ब स्क्वायड को जांच के दौरान किन-किन चीजों का ध्यान रखा जाए, इस बारे में बताया।