पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मंत्री गोपाल कांडा उनके भाई से जवाब तलब

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा उनके भाई से जवाब तलब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेकेदार को नहीं दिए पूरे पैसे

चंडीगढ़ | सिरसामें पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के मल्टी स्पेशेयलिटी हॉस्पिटल का ठेका लेने वाले सुखविंदर सिंह ने निर्माण के लिए ठेके की राशि अदा करने के बाद जान माल की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में दस्तक दी है। याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा के गृह सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोपाल कांडा और उनके भाई गोविंद कांडा को 18 फरवरी के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुखविंदर सिंह ने याचिका में कहा कि उन्हें गोपाल कांडा ने 2012 में मल्टी स्पेशेयलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए 10.14 करोड़ रुपए का ठेका दिया था। ठेके के अनुसार कांडा को 60 लाख रुपए एडवांस और 2.40 करोड़ रुपए मशीनें लगाए जाने पर देना था। इसी दौरान कांडा गीतिका मामले में फंस गए और यहीं से उनका विवाद हुआ। कांडा ने केवल उनके काम की राशि अदा नहीं की बल्कि उनकी मशीनें भी वापस नहीं की।

हॉस्पिटल का ठेका दिया था, काम पूरा होने के बाद नहीं की पूरी पेमेंट