- Hindi News
- राज्य सरकारों ने महिलाओं के िखलाफ अपराधों की रोकथाम के िलए क्या इंतजाम किए:हाईकोर्ट
राज्य सरकारों ने महिलाओं के िखलाफ अपराधों की रोकथाम के िलए क्या इंतजाम किए:हाईकोर्ट
चलतीबस में दो बहनों से कथित छेड़छाड़ की जांच अब एसआईटी करेगी। खरखौदा के थाना खुर्द की रहने वाली इन बहनों को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करा दी गई है। इस सिलसिले में राेहतक के एसपी शशांक आनंद ने आदेश जारी कर दिए। एसआईटी का नेतृत्व डीएसपी यशपाल खटाना करेंगे।
इससे पहले सुबह दोनों बहनें सुरक्षा की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग के लोगों और कई संगठनों के साथ एसपी से मिली थीं। इस पर रोहतक पुलिस की दो महिला कांस्टेबल उनकी सुरक्षा में तैनात कर दी गईं। इन संगठनों ने डीसी से भी मुलाकात की। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के समक्ष मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने, आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला जोड़ने, पूरे मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने जैसी कई मांगें रखीं।
राेहतक से सोनीपत जाते समय 28 नवंबर को चलती बस में तीन युवकों ने कथित रूप से छेड़छाड़ की थी। दोनों बहनों ने इन युवकों को लात-घूसों और बेल्ट से धुना था। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया। घटना का वीिडयाे 30 नवंबर को वायरल हुआ था। बाद में लड़कों के पक्ष में कई गवाह और मामला छेड़छाड़ या सीट विवाद में उलझ गया।
अब एसआईटी करेगी मामले की जांच