- Hindi News
- भूमि अधिग्रहण को राव इंद्रजीत के भाई यादुवेंद्र ने दी चुनौती
भूमि अधिग्रहण को राव इंद्रजीत के भाई यादुवेंद्र ने दी चुनौती
रेवाड़ीमेंस्टेट हाईवे 15 और 26 को जोड़ने के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण को पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के बेटे और वर्तमान सांसद राव इंद्रजीत सिंह के भाई राव यादुवेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी है। प्राथमिक सुनवाई के बाद कार्यवाहक चीफ जस्टिस आशुतोष मोहंता जस्टिस राज राहुल गर्ग की खंडपीठ ने 15 मार्च के लिए हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राव यादवेंद्र सिंह ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने यूनिटेक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण का फैसला लिया। हरियाणा सरकार ने जनवरी 2011 में स्टेट हाईवे 15 और 26 को जोड़ने के लिए भूमि अधिग्रहण का फैसला लिया था। इसके बाद राव यादवेंद्र सिंह ने इस बारे में अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा था कि यहां से कुछ ही दूरी पर स्टेट हाईवे 15 और 26 पहले से ही जुड़ रहे हैं, ऐसे में इस जमीन को अधिग्रहित करने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद हरियाणा सरकार की ओर से 20 दिसंबर 2012 को राव यादवेंद्र सिंह को पत्र लिखकर सूचित किया गया कि उनकी आपत्तियां खारिज की जा रही है। उनकी जमीन खाली है, इसलिए अधिग्रहित की जा रही है।
कहा-जनहितमें नहीं अिधग्रहण: रावयादुवेंद्र ने याचिका में कहा कि यूनिटेक की ओर से 2010 में एक प्रोजेक्ट की घोषणा की गई थी जिसमें यह दिखाया गया था कि संबंधित जगह के सामने से हाईवे गुजरेगा। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर जमीन का अधिग्रहण कर इसे दो स्टेट हाईवे का लिंक रोड बनाने का निर्णय लिया गया। याचिका में कहा गया कि जमीन अधिग्रहण जनहित में नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया।
अवार्ड रिव्यू के लिए बनी हाईपावर कमेटी
चंडीगढ़.दिल्ली-मुंबईइंडस्ट्रियल कॉरीडोर (डीएमआईसी) के तहत रेवाड़ी जिले के बावल में बनने वाले लॉजिस्टिक हब और आईएमटी के अवार्ड को रिव्यू करने के लिए सरकार ने मंगलवार को तीन मंत्रियों की हाईपावर कमेटी बना दी। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर और सहकारिता राज्यमंत्री विक्रम सिंह ठेकेदार को शामिल किया गया है। सरकार ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अपने मुद्दे हाईपावर कमेटी के सामने रखें। आंदोलन पर उतारू हो रहे किसानों को भी कमेटी बनने की सूचना दी गई है। उल्लेखनीय है