पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सिलेंडर सब्सिडी के लिए आधार लिंक

गैस सिलेंडर सब्सिडी के लिए आधार लिंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| हरियाणाके चीफ सेक्रेटरी पी के गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर ऑफ एलपीजी (डीबीटीएल) योजना के तहत जून 2015 तक 100 फीसदी बैंक आधार के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। गुप्ता ने मंगलवार को यह जानकारी यहां पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, भारत सरकार के संयुक्त सचिव डाॅ. नीरज मित्तल और यूआईडीएआई की उपमहानिदेशक श्रीमती केसनी आनन्द अरोड़ा के साथ हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि यह योजना 1 जनवरी, 2015 से शुरू होगी। हरियाणा की जनसंख्या 2.54 करोड़ है, जिसमें से दो करोड़ जनसंख्या को आधार कार्ड के अंतर्गत कवर किया गया है।