पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की टाइमिंग से नाखुश लोग

ट्रेन की टाइमिंग से नाखुश लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेईआरसी ने पावरमेन यूनियन से 15 दिन में मांगा रिज्वाइंडर

चंडीगढ़| ज्वाइंटइलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) ने यूटी पावरमैन यूनियन से 15 दिनों में इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट द्वारा दी गई रिप्लाई पर रिज्वाइंडर सब्मिट करने के निर्देश दिए हैं। यूनियन को 30 सितंबर तक रिज्वाइंडर भेजना होगा। यूटी पावरमैन यूनियन ने जेईआरसी में पिटिशन डाली थी। इसमें इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट में खाली पड़ी पोस्ट्स को भरे जाने, नई पोस्ट्स क्रिएट करने और आउटसोर्सिंग को बंद करने जैसे मुद्दे शामिल थे। इस पिटिशन पर सुनवाई के बाद जेईआरसी ने इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट से रिप्लाई फाइल करने के लिए कहा था। डिपार्टमेंट की रिप्लाई पर अब यूनियन को कहा गया है कि वे रिज्वाइंडर भेजे। गौरतलब है कि इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट में में मैनपावर कम होने को लेकर यूटी पावरमैन यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गोपाल दत्त जोशी ने ये पिटीशन दी थी।

चंडीगढ़ से ट्रेन जयपुर के लिए रवाना हुई।

जयपुर 4.40 शाम

गांधीनगर 4.50

दौसा 5.30

राजगढ़ 6.13

अलवर 6.53

रेवाड़ी 8.30 रात

रोहतक 10.48

जींद 11.40

नरवाना 12.18

कैथल 1.01

कुरुक्षेत्र 2.00

अंबाला 3.50

चंडीगढ़ 4.55 बजे सुबह

चंडीगढ़ 12.45 दो.

अंबाला कैंट 1.35

कुरुक्षेत्र 2.20

कैथल 3.55

नरवाना 4.45 शाम

जींद 5.20

रोहतक 6.20

रेवाड़ी 7.30

खड़तल 8.09 रात

अलवर 9.32

राजगढ़ 10.17

दौसा 10.59

गांधी नगर 11.53

जयपुर 12.50 रात

जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी (19717)

चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी (19718)

यह होगा किराया

स्लीपर क्लास 330

थर्ड एसी 890

सेकंड एसी 1290

भास्कर न्यूज | चंडीगढ़

चंडीगढ़से पिंकसिटी जयपुर के बीच मंगलवार से ट्रेन शुरू हो गई। पहले दिन करीब 200 यात्री इस ट्रेन से जयपुर और बीच के स्टेशनों को रवाना हुए। चंडीगढ़ से जयपुर के बीच यह दूसरी ट्रेन शुरू हुई है। पहले दिन ट्रेन के टाइम से लाेग संतुष्ट नहीं दिखे। मंगलवार को इस ट्रेन से सफर कर रहे अधिकतर यात्रियों का कहना था कि ट्रेन का समय लोगों को सूट नहीं करेगा। उनका कहना था कि अगर इसे सुबह 7 बजे के आसपास चलाया जाता तो लोगों को सुविधा होती। अब यह दोपहर को रवाना होगी तो जयपुर में रात लगभग एक बजे वहां पहुंचेगी। इतनी देर रात पहुंचने से यात्रियों को असुविधा हाेगी। मंगल