पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस और पब्लिक में हो सही तालमेल: डीआईजी

पुलिस और पब्लिक में हो सही तालमेल: डीआईजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसऔर पब्लिक में तालमेल जरूरी है। पब्लिक की सहायता से भी लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने में पुलिस को काफी सहयोग मिलता है। यह बात चंडीगढ़ के डीआईजी एएस चीमा ने एक प्राेग्राम में कही। डीआईजी मनीमाजरा की सुरक्षा व्यवस्था पर खामोश रहे। कार्यक्रम में चीमा ने दुकानदारों की डायरेक्ट्री लॉन्च की। कार्यक्रम में आयोजकों ने चंडीगढ़ के आईजी आरपी उपाध्याय को बुलाया था, वे किन्हीं कारणों से नहीं सके। उनकी जगह चंडीगढ़ के डीआईजी शामिल हुए। इस अवसर पर मनीमाजरा थाने के एसएचओ चरणजीत सिंह भी मौजूद थे। भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, भाजपा नेता सुरेश वर्मा सहित सोशल वर्कर रामेश्वर गिरि, अनिल दुबे ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रोग्राम के दौरान लोग डीआईजी को एरिया की प्रॉब्लम्स बताना चाहते थे। लेकिन चीमा ने किसी बात पर गौर नहीं किया।