पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वायर में स्पार्किंग होने से कार असेसरी शोरूम में भड़की आग, 2 घंटे में बुझाई

वायर में स्पार्किंग होने से कार असेसरी शोरूम में भड़की आग, 2 घंटे में बुझाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्रियलएरियाफेज-2 के साक कार असेसरी शोरूम में सोमवार को आग लग गई। वायर में स्पार्क होने से आग लगी। माैक पर पहुंची फायर स्टेशन की टीम ने आग पर काबू पाया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज -2, फेज -1, सेक्टर 17, 32 और 38 के फायर स्टेशन से तीन वाटर बाउजर और तीन फायर टेंडर पहुंच गए। आग बुझाने में 1.20 मिनट का समय लगा। फोम और गद्दों में शाम पांच बजे तक आग सुलगती रही।आग की सूचना मिलने पर मेयर हरफूल चंद्र कल्याण भी पहुंच गए थे।

फायर अफसर शाम सिंह का कहना है कि इंडस्ट्रियल दोपहर 2.12 बजे शोरूम में शाेरूम के मालिक सुनील भसीन ने आग लगने की सूचना सेक्टर-17 फायर स्टेशन में दी। वहां से फेज-1, 2, सेक्टर-32 और 38 के फायर स्टेशन पर मैसेज दिया गया। शोरूम के फर्स्ट फ्लोर पर टीन शेड में असेसरी रखी हुई थी। प्लाॅट के बाहर लगे पोल से बिजली की वायर अंदर जा रही थी। उसी में शॉर्ट सर्किट होने से धमाका हुआ और कार असेसरी के सामान में आग भड़क गई। आग को काबू करने के लिए फायर स्टेशन की मपोके पर 6 गाड़ियां थीं। ग्राउंड फ्लोर पर रखे फर्नीचर को बचा लिया गया। एससी ,कूलर और कंम्प्यूटर भी बचा लिए गए। आग ज्यादा होने के कारण फायर अफसर एमएल शर्मा और एसके गोसाई भी पहुंचे थे। सभी ने अपने अनुभव से आग कंट्रोल करने में कर्मचारियों को सहयोग दिया।

शाेरूम मालिक के घरवाले सकते में थे।

आग से लाखाें का सामान जलने का अनुमान है, हालांकि पुष्टि नहीं हुई। फोटो-रविंदरभाटिया

नगर निगम की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 की फैक्ट्रियों के आगे पेवर ब्लॉक लगा दिए हैं। फैक्टरियो में काम करने वाले और मालिक अपने वाहन रोड किनारे पार्क कर देते हैं। प्लॉट नंबर 423 के आगे भी गाड़ियां पार्क हुई थीं। आग बुझाने के लिए फायर टेंडर आए तो गाड़ियां अड़चन बन गईं। गाड़ियों को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद आग को बुझाया गया।

रोड पर गाड़ियां होने से टेंडर को पहुंचने में आई अड़चन