पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉल्वो में चोरी, 2 यात्रियों के बैग ले गए, पुराना छोड़ गए

वॉल्वो में चोरी, 2 यात्रियों के बैग ले गए, पुराना छोड़ गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपवॉल्वोबस में दिल्ली चंडीगढ़ आते जाते हैं तो सामान का ध्यान रखिए। एक लैपटॉप चोर गैंग इसमें सक्रिय हो रहा है। यह बस में सवार लोगों का सामान चोरी करते हैंै और पहले जो सामान चोरी किया होता है उसका बैग छोड़ जाते हैं। फिलहाल ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं। मामले में सेक्टर 17 बस स्टैंड चौकी पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है।

गांव सकेतड़ी के रहने वाले हेमचंद के मुताबिक वह इंडोसिंद बैंक में बतौर लीगल मैनेजर हैं। बैंक के ही काम से चेन्नई गए हुए थे। वहां से सोमवार को बाय एयर वह दिल्ली पहुंचे और देर रात दिल्ली बस स्टैंड से पंजाब रोडवेज की वॉल्वो बस ली। हेमचंद के मुताबिक उनका एक बैग था जिसमें लैपटॉप और मोबाइल का सामान कुछ दस्तावेज थे। बैग को उन्होंने सीट के उपर लगी शेफ पर रखा था। वह मंगलवार सुबह करीब बजे चंडीगढ़ पहुंचे तो उनका बैग चोरी हो चुका था। सेक्टर 17 बस स्टैंड पर जब सभी सवारियां नीचे उतर गई तो हेमचंद ने ड्राइवर के साथ मिलकर बस में बैग की तलाश करनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें एक अन्य बैग पड़ा मिला। जिसमें चेक करने पर कुछ दस्तावेज मिले। मंगलवार को यह बैग हेमचंद ने उसके मालिक तक पहुंचा दिया है।

उस बैग को खंगालने पर कुछ दस्तावेज और एक फॉर्म मिला जिस पर नोएडा की रहने वाली एक लड़की का पता और फोन नंबर फोटो मिला। हेमचंद ने उस नंबर पर कॉल की। जिसे एक शिवानी नाम की लड़की ने रिसीव किया। शिवानी ने बताया कि रविवार देर रात वह दिल्ली से चंडीगढ़ बतौर हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रही थी। उनका चंडीगढ़ में इंटरव्यू था जिसके लिए वह रही थी। जब वह सोमवार सुबह चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंची तो उनका बैग चोरी हो गया था। इस बैग में दस्तावेज थे. जब उन्होंने चेक किया तो सामने आया कि एक ओर बैग बस में पड़ा हुआ है जो कि दिल्ली के ही रहने वाले एक आर्मी से रिटायर किसी बुजुर्ग का था जो कि दिल्ली से चोरी हुआ था। उसमें उनके कुछ दस्तावेज थे। इसके बाद शिवानी ने भी मामले में शिकायत दी। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है। वहीं इन दोनों के बैग तो मालिकों तक पहुंच चुके है लेकिन चोरी की वारदात का एरिया नहीं पता इस कारण से मामले में फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।