एक परिवार, एक टिकट का फाॅर्मूला तय
रणनीति | कांग्रेस ने नए चेहरों को मौका देने के लिए बनाया प्लान
कांग्रेसटिकटबंटवारे में एक परिवार में एक टिकट का फाॅर्मूला अपना सकती है। ऐसा हुआ तो वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय यादव, आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी, खाद्य मंत्री रामप्रताप, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना समेत कई लोगों को मंसूबों को झटका लग सकता है। हालांकि कै. यादव को छोड़कर सभी इस पर सहमत हैं।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व चाहता है कि प्रचार में कोई ऐसी बात हो, जो उलटी पड़े। पार्टी दागी और बागी से भी बचेगी, ताकि भ्रष्टाचार पर भाजपा - इनेलो को घेरा जा सके। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को विदेश से लौट आईं। इलेक्शन कमेटी की मीटिंग 19 सितंबर को हो सकती है। पहली सूची इसी दिन अथवा अगले दिन जारी हो सकती है।
राजपाल भूखड़ी (साढ़ौरा), धर्मसिंह छौक्कर (समालखा), जयतीरथ (राई), जयवीर वाल्मीकि (खरखौदा), जगबीर मलिक (गोहाना), श्रीकृष्ण (बड़ौदा), नरेश सेलवाल ( उकलाना), विनोद भयाना (हांसी), रामनिवास घोड़ेला (बरवाला), रामकिशन फौजी (बवानीखेड़ा), शकुंतला खटक (कलानौर), राजिंदर सिंह जून (बहादुरगढ़), नरेश कुमार शर्मा (बादली), राव नरेंद्र सिंह (नारनौल), राव धर्मपाल (बादशाहपुर), शारदा राठौर (वल्लभगढ़)।