पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुल गई मोदी हवा की पोल : अभय

खुल गई मोदी हवा की पोल : अभय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा को दिखाया आईना : दीपेंद्र

िवरोधी हुए हमलावर

घेराबंदी

उपचुनावमेंभाजपा के लचर प्रदर्शन विरोधी दलों के लिए सुकून तो लाई ही, वे अब भगवा पार्टी को घेरने में जुट गए हैं। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने जोरदार हमला बोला। कहा-उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है। अब भाजपा के नारे \\\"अच्छे दिन आने वाले हैं\\\' की पोल खुल गई है। जनता ने भाजपा और मोदी को सिरे से नकार दिया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने भी भाजपा को घेरा है। तंवर बोले- देश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई सरकार तीन महीने के दौरान ही अलोकप्रिय हो गई है। उपचुनाव तो ट्रेलर है, हरियाणा-महाराष्ट्र की फिल्म तो अभी बाकी है।

चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए दीपेंद्र ने कहा, \\\"हरियाणा में भी भाजपा मोदी के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। मैं चुनौती देता हूं कि वो जनता को बताए, उनका मुख्यमंत्री कौन होगा।\\\' कांग्रेस सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लोगों को गुमराह किया। वादा किया था कि महंगाई खत्म की जाएगी, बेरोजगारी दूर होगी और विकास किया जाएगा। सौ दिनों की मोदी सरकार अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई है। लोग भाजपा से तंग चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की जनता एक बार फिर से कांग्रेस सरकार की विकास की नीतियों पर अपनी मुहर लगाएगी। विधानसभा चुनाव में मोदी का जादू नहीं चलेगा बल्कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का जादू चलेगा।

उधर, अपने आवास पर मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में तंवर ने कहा कि उत्तराखंड-बिहार से शुरू हुआ बीजेपी विरोध जनअभियान बन गया। अच्छे दिन लाने वाली पार्टी को जनता ने बुरे दिनों से सामना करा दिया है। उन्होंने कहा कि अति आत्मविश्वास में बैठी बीजेपी की लड़ाई सड़कों पर चुकी है। दलबदलुओं-भगोड़ों को जोड़कर सत्ता का ख्वाब लेने वाली बीजेपी को असलियत समझ जानी चाहिए।

2

1

गुजरात मॉडल का मुकाबला हरियाणा मॉडल से और सीएम कैंडीडेट घोषित करें भाजपाई : दीपेंद्र

उपचुनावके नतीजे तो ट्रेलर है, हरियाणा-महाराष्ट्र की फिल्म अभी बाकी : तंवर

दीपेंद्र हुड्‌डा

डॉ. अशोक तंवर

अभय सिंह चौटाला