- Hindi News
- भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने की संत रामरहीम से मुलाकात
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने की संत रामरहीम से मुलाकात
हरियाणाकीसत्ता पर काबिज होने की कोशिशों में लगी भाजपा ने अब डेरा सच्चा सौदा से चुनावी सहयोग मांगा है। पार्टी का मानना है कि अगर डेरा प्रमुख संत गुरमीत रामरहीम मदद करें तो पार्टी अकेले ही सत्ता सिंहासन तक पहुंच सकती है। मंगलवार रात को इस संबंध में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सिरसा में संत राम रहीम से करीब एक घंटे तक मुलाकात की।
इस बारे में जब प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से बात की गई तो उन्होंने माना कि वे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम से मिले थे, लेकिन उनकी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा का मध्य प्रदेश में भी एक आश्रम है। संत राम रहीम वहां आते-जाते रहते हैं। इसलिए उनसे उनका पुराना परिचय है। इसी नाते वे उनका आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से डेरे पर गए थे। इस दौरान उनकी केवल आध्यात्मिक चर्चा ही हुई।
इधर, भाजपा सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में बड़ी संख्या में डेरा प्रमुख के अनुयायी हैं। अगर इनका साथ भाजपा को मिले तो वह आसानी से सत्ता परिवर्तन करके प्रदेश में सरकार बना सकती है।
गुफ्तगू : रोहतकमें सैन समाज के प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में मंच पर मौजूद शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा गुफ्तगू करते हुए। साथ बैठी हैं विधायक शकुंतला खटक।
प्रचार की धकान : अंबालामें इनेलो के कार्यकर्ता सम्मेलन में साथियों को सुनते-सुनते प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को नींद गई। कुछ देर बाद एक कार्यकर्ता ने उन्हें जगाया।