पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री हुड्डा ने भेजा अभय और दुष्यंत चौटाला को लीगल नोटिस

मुख्यमंत्री हुड्डा ने भेजा अभय और दुष्यंत चौटाला को लीगल नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोटिस में कहा- इनेलो नेता बेबुनियाद और निराधार आरोपों के लिए लिखित और सार्वजनिक माफी मांगें

चंडीगढ़| सीएमभूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला और हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में इनेलो नेताओं से अपने निराधार और बेबुनियाद आरोपों के लिए चार सप्ताह में लिखित और सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर माफी नहीं मांगी तो वे मानहानि का मुकदमा करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के वकील शिवेंद्र द्विवेदी के माध्यम से भेजे गए लीगल नोटिस में कहा गया है कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो के संस्थापक और संरक्षक चौधरी देवीलाल को 1991, 1996 और 1998 के लोकसभा चुनाव में लगातार तीन बार हराया था। इतना ही नहीं वर्ष 2005 में इनेलो को हरियाणा की सत्ता से भी बाहर कर दिया था। पिछले 10 साल से हुड्डा सत्ता में बने हुए हैं। इसी राजनीतिक द्वेषतावश इनेलो नेता आए दिन हुड्डा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। इसी कड़ी में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने 16 अगस्त को और सांसद दुष्यंत चौटाला ने 8 सितंबर को उन पर लैंड स्कैम में शामिल होने और अकूत संपत्ति बनाने के आरोप लगाए। जबकि कांग्रेस शासन काल में हरियाणा का चौतरफा विकास हुआ है और अन्य प्रदेशों की तुलना में हरियाणा आज बहुत आगे है।

चार्जशीटकी बिंदुवार बताई हकीकत: लीगलनोटिस में इनेलो की ओर से पिछले महीने राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को सौंपी गई चार्जशीट में लगाए गए आरोपों की बिंदुवार सच्चाई बताई गई है।