- Hindi News
- बीजेपी का झंडा दिखा सांसद सैनी ने ट्रेन का किया स्वागत, चुनाव आचार संहिता को ठेंगा
बीजेपी का झंडा दिखा सांसद सैनी ने ट्रेन का किया स्वागत, चुनाव आचार संहिता को ठेंगा
बीजेपी के नारे भी लगाए
रोहताशशर्मा | कैथल
चंडीगढ़-जयपुरइंटरसिटीको कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने बीजेपी का झंडा दिखाकर स्वागत किया। जबकि नियम के अनुसार सांसद हरी झंडी दिखाकर स्वागत कर सकते थे। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के नारे लगाए।
चंडीगढ़ से चलकर जयपुर जा रही इंटरसिटी पहले दिन चार बजकर 14 मिनट पर कैथल रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सांसद राजकुमार सैनी पहले ही बीजेपी का झंडा लेकर खड़े थे। ट्रेन करीब छह मिनट स्टेशन पर रुकी। इस दौरान कार्यकर्ता बीजेपी के नारे लगाते रहे। जाते समय ट्रेन को बीजेपी का झंडा दिखाकर रवाना किया। जबकि 13 सितंबर से प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है। कोई भी सांसद विधायक सरकारी कार्यक्रम में पार्टी का बैनर झंडा इस्तेमाल नहीं कर सकता। लेकिन, सांसद राजकुमार ने कैथल रेलवे स्टेशन पर आचार संहिता का उल्लंघन किया।
नायब तहसीलदार दिनेश शर्मा ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी कार्यक्रम में पार्टी का झंडा प्रयोग नहीं किया जा सकता। सांसद राजकुमार सैनी ने ऐसा किया है तो यह आचार संहिता का उल्लंघन है। कार्यक्रम की फुटेज देखकर ही कार्रवाई करेंगे।
कैथल | दोपहर चार बजकर चौदह मिनट पर स्टेशन पर पहुंची चंडीगढ़-जयपुर जाने वाली ट्रेन को बीजेपी का झंडा दिखाकर रवाना करते सांसद राजकुमार सैनी।