पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम हुड्‌डा के प्रिंसिपल एडवाइजर राठी का इस्तीफा

सीएम हुड्‌डा के प्रिंसिपल एडवाइजर राठी का इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | चंडीगढ़

इनेलोकीओर से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के बाद सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रिंसिपल एडवाइजर (होम एंड सीआईडी) पीवी राठी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राठी के मुताबिक उन्होंने अपना इस्तीफा सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भेज दिया है। चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में इनेलो ने राठी की पोस्ट को पॉलिटिकल अपॉइंटमेंट बताते हुए कहा था कि वे पुलिस तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं।

सीएमने मांगे इस्तीफे

इधर,सीएम ने राजनीतिक आधार पर नियुक्त हुए सभी लोगों से इस्तीफे देने को कहा है, ताकि चुनाव आचार संहिता का पालन हो सके। इस निर्देश के बाद सीएम के निवास पर काम कर रहे कुछ लोगों ने तो सोमवार को ही अपने इस्तीफे दे दिए थे। जिन लोगों को इस्तीफे देने हैं, उनमें पॉलिटिकल एडवाइजर प्रो. वीरेंद्र, मीडिया एडवाइजर सुनील परती, केवल ढींगरा, मीडिया को-आॅर्डिनेटर प्रमोद वशिष्ठ, सीएम के ओएसडी एमएस चोपड़ा आदि शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी अपने पदों से इस्तीफे दे दिए थे, लेकिन बाद में इनकी पुनर्नियुक्तियां हुई थीं।