पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुंगे इंडिया पंजाब में गगन का बाजार िफर बढ़ाएगी

बुंगे इंडिया पंजाब में गगन का बाजार िफर बढ़ाएगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबमें एक मजबूत पहचान रखने वाले गगन वनस्पति को बुंगे इंडिया ने री-लॉन्च करते हुए इसे एक हेल्दी वेजीटेबल ऑयल के तौर पर प्रस्तुत किया है। नई पैकिंग और विटामिन और विटामिन डी से फोर्टिफाई नया गगन पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बाजार में लॉन्च किया गया है।

इस मौके पर दिनेश अग्रवाल, बिजनेस हैड, बी2सी फूड्स, बुंगे इंडिया ने कहा कि पंजाब में शुरू से ही गगन वनस्पति की लोकप्रियता रही है और इस समय भी पंजाब में 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी गगन के पास ही है। नए उत्पाद के साथ हम अपनी बाजार हिस्सेदारी को और बढ़ाएंगे। कंपनी की राजपुरा स्थित आरएंडडी में काफी रिसर्च के बाद नया गगन प्रस्तुत किया गया है और नए गगन वनस्पति में विटामिन एवं डी प्रचुर मात्रा में मौजूद है तथा यह जीरो कोलेस्ट्रॉल है। ये विटामिन आंखों की बेहतर दृष्टि और मजबूत हड्डियों के लिए जाने जाते हैं। री-लॉन्च के साथ ही गगन को यूपी, राजस्थान और दिल्ली के बाजार में भी लॉन्च किया जा रहा है।

दिनेश अग्रवाल, बिजनेस हैड, बुंगे इंडिया नया गगन लॉन्च करते हुए।