पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनोज का \"अर्जुन\' बनना पक्का, एशियाड के बाद मिलेगा अवॉर्ड

मनोज का \"अर्जुन\' बनना पक्का, एशियाड के बाद मिलेगा अवॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अाेलंपियनबॉक्सरहरियाणा के मनोज कुमार अर्जुन बनने की लड़ाई में आखिरकार जीत ही गए। उन्हें एशियन गेम्स के बाद खेल मंत्री एक समारोह में अर्जुन पुरस्कार से नवाजेंगे। भास्कर से खास बातचीत में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के डायरेक्टर जनरल जेआईजेआई थॉमसन ने कहा कि मनोज को अर्जुन अवॉर्ड मिलने जा रहा है और इस बारे में खेल मंत्रालय औपचारिक तौर पर मनोज को सूचित कर देगा।

थॉमसन ने कहा कि अभी एशियन गेम्स की वजह से समारोह नहीं हो सकता लेकिन जैसे ही कोरिया में यह खेल खत्म होंगे, दिल्ली में एक फंक्शन कर खेलमंत्री मनोज को यह पुरस्कार देंगे। मनोज कुमार भी एशियन गेम्स के लिए भारतीय बॉक्सिंग टीम में शामिल हैं। इससे पहले कपिल देव की चेयरमैनशिप में बनी चयन समिति में मनोज के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था।

भास्कर ने जब मनोज के भाई और कोच राजेश कुमार को बताया तो उन्होंने खुशी के मारे पूछा सच में क्या। राजेश ने कहा कि उन्हें शाम को खेल मंत्रालय के अधिकारी ओंकार सिंह केडिया का फोन आया था कि मनोज को अवॉर्ड मिलेगा। लेकिन मन शंका थी क्योंकि पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। खैर अब तसल्ली हो गई और बुधवार को जश्न मनाया जाएगा।

क्या सच में अवॉर्ड मिल रहा है: राजेश

अर्जुन अवॉर्ड मिलने से निराश मनोज ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अर्जुन अवॉर्ड के लिए बनी अंक प्रक्रिया के मुताबिक मनोज के 32 अंक थे जबकि अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे जा चुके दूसरे बॉक्सर जयभगवान के 30 अंक थे। साई की दलील थी कि मनोज डोप टेस्ट में पॉजिटव पाए थे लेकिन बाद में साफ हुआ कि वह मनोज स्कूली बॉक्सर था कि ओलंपियन मनोज। इस गलती के बाद अर्जुन अवॉर्ड चयन समिति की फिर से बैठक हुई थी लेकिन मनोज की दलील नहीं मानी गई थी। साई के डीजी को भास्कर ने ही मैसेज के जरिए बताया था कि जिस मनोज को डोप टेस्ट में पॉजिटव पाया गया था, वह स्कूली बॉक्सर था। इसकी पूरी जानकारी थॉमसन को दी थी और उन्होंने भास्कर को मैसेज कर इसे ठीक करने का भरोसा दिलाया था।