पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलबीर सिंह का सामान खोजा जाएगा: साई

बलबीर सिंह का सामान खोजा जाएगा: साई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनबार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के मेडल और एक ब्लेजर खोजने के आदेश साई ने दे दिए। भास्कर से बातचीत में साई के डीडी जेआईजेआई थॉमसन ने कहा कि मैने अधिकारियों को बोल दिया है कि उन्होंने जो मेडल, ब्लेजर और कुछ फोटोग्राफ दी थी उसे सर्च किया जाए।

थॉमसन ने कहा कि इतने बड़े महान खिलाड़ी की दुर्लभ चीजें हम जरूर खोज लेंगे। हालांकि मुझे पहले इसके बारे में किसी ने कभी बताया नहीं और ही उनके परिवार ने मुझसे कभी संपर्क किया। अगर वह पहले बताते तो हम तभी से शुरू कर सकते थे। खैर जैसे ही मुझे इसका पता चला मैने तुरंत अधिकारियों को बोल दिया।

1985में दिल्ली में सौंपे थे मेडल:

हरिपुरखालसा जालंधर में पैदा हुए बलबीर सिंह सीनियर ने साई को 1985 में दिल्ली जाकर म्यूजियम में रखने के लिए 1956 ओलंपिक का ब्लेजर जिसमें वह कप्तान थे, 36 इंटरनेशनल और नेशनल मेडल जिसमें 1951 एशियन गेम्स का मेडल भी शामिल है और इसके अलावा कुछ दुर्लभ फोटोग्राफ भी दिए थे। उसके बाद म्यूजियम नहीं बना और यह सभी चीजें भी वापस बलबीर सिंह को नहीं दी गई। बलबीर सिंह ने बताया कि मेडल काफी मेहनत से कमाए गए हैं, मैने तो इसलिए दिए थे ताकी म्यूजियम में आम लोग और प्लेयर्स देख सके। मुझे उम्मीद है कि साई मेरी चीजों को सर्च कर वापस दे देगी।

लंदनम्यूजियम वाले मांग रहे हैं ब्लेजर: बलबीरसिंह के नाती कबीर ने बताया कि लंदन म्यूजियम वाले वर्ल्ड हॉकी हैरिटेज के लिए नाना जी(बलबीर सिंह) का ब्लेजर मांग रहे है ताकी वहा उसे रखा जा सके। लेकिन हम उन्हें कैसे बताएं कि ब्लेजर खुद उनके पास भी नहीं है। इसलिए वह इस चीज को साई के सामना लाना चाहते हैं ताकी एक अमूल्य धरोहर वापिस मिल सके। 2012 में भी उन्होंने साई के अधिकारियों से बात की थी लेकिन साई ने कहा कि था ब्लेजर को सर्च किया गया था लेकिन तो पटियाला और ही दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम में हमें कुछ मिला।