पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरइंदर ने लुधियाना के सात विकेट लिए

गुरइंदर ने लुधियाना के सात विकेट लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| लुधियानाके पीएयू मैदान पर खेले जा रहे एक अन्य मैच में चंडीगढ़ के लेफ्ट आर्म स्पिनर गुरइंदर सिंह ने 7 विकेट झटकते हुए लुधियाना को 333 पर समेटने में अहम भूमिका अदा की। 5 विकेट पर 273 रन से आगे खेलनी उतरी लुधियाना की टीम महज 60 रन जोड़ बाकी के 5 विकेट गंवा बैठी। गुरइंदर ने 30 ओवर में 4 मेडन डालते हुए 91 रन देकर 7 विकेट लिए। जवाब में चंडीगढ़ भी दिन का खेल खत्म होने तक 215 रन पर 7 विकेट गंवा चुका था। सलामी जोड़ी शिवम भांबरी- विश्वास भल्ला 15 रन के अंदर आउट हो गए। इसके बाद सारुल कंवर और अमित पराशर ने लुधियाना के गेंदबाजों की जम कर खबर ली। सारुल ने 97 गेंदों में 8 छक्के और 1 चौके की मदद से 82 रन की पारी खेली। दूसरे छोर पर पराशर ने 54 रन का योगदान दिया।