पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर डिस्ट्रिक्ट में पटियाला ने मोहाली को 161 रन से हराया

इंटर डिस्ट्रिक्ट में पटियाला ने मोहाली को 161 रन से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| चंडीगढ़

उम्मीदके मुताबिक पटियाला ने मोहाली को 161 रन से पराजित कर पंजाब सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में 6 अंक हासिल कर लिए। पटियाला के एडीएमडब्ल्यू मैदान पर चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन पटियाला ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 264 रन बना कर घोषित कर दी। इस तरह मोहाली को जीत के लिए 366 रन का विशाल टारगेट दिया। जवाब में मोहाली की टीम 205 रन पर पवेलियन लौट गई। स्पिनर सरबजीत लड्ढा ने 57 रन देकर 5 जबकि राजविंदर सिंह ने 3 और करन कालिया ने 2 विकेट लिए। मोहाली की तरफ से सचिन सोहल ने 72 और कप्तान गुरकीरत मान ने 40 रन का योगदान दिया। एक समय मोहाली की आधी टीम 54 रन पर आउट हो गई थी लेकिन सचिन सोहल और गुरकीरत मान ने 110 रन जोड़ कर स्कोर 200 पार पहुंचाया।