डीएवी कॉलेज-10 ने दर्ज की शानदार जीत
चंडीगढ़| पंजाबयूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज मेंस ए-डिविजन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में डीएवी कॉलेज ने शानदार जीत दर्ज की है। पीयू ग्राउंड पर खेले गए मैच में डीएवी ने पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 चंडीगढ़ को 25-16, 25-23 से हरा दिया। पहला गेम डीएवी कॉलेज ने एकतरफा अंदाज में जीता लेकिन दूसरे सेट में उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। इसके अलावा चंडीगढ़ के किसी कॉलेज को जीत नहीं मिली। लुधियाना के श्री आत्म वल्लभ जैन कॉलेज ने गवर्नमेंट कॉलेज मुक्तसर को रोमांचक मैच में 2-1 से हरा दिया। पहले सेट में ही विजेता टीम को हार मिली और वे 18-25 से पीछे रहे। इसके बाद उन्होंने 25-20 और 25-12 से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली।