पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामा अत्रे मेमोरियल वुमन टूर्नामेंट 20 से

रामा अत्रे मेमोरियल वुमन टूर्नामेंट 20 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| फर्स्टरामा अत्रे मेमोरियल सीनियर वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 20 से 24 सितंबर तक गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर 26 में किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजक सचिव सुशील कपूर ने बताया कि वुमन क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टूर्नामेंट की शुरूआत की गई है। पहले इस टूर्नामेंट को टी ट्वेंटी फॉर्मेट पर आयोजित करने का विचार था लेकिन अब यह 50 ओवर का होगा। टूर्नामेंट में पंजाब, हिमाचल और दिल्ली की टीमें शिरकत करेंगी। लीग आधार पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में टॉप 2 टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। तीनों टीमें रंगीन ड्रेस और सफेद बॉल से मैच खेलेंगी। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी दी जाएगी जबकि प्रत्येक मैच में वुमन ऑफ मैच के अलावा बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन का प्राइज भी दिया जाएगा।