पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट ट्रायल 21 सितंबर को पंचकूला में

क्रिकेट ट्रायल 21 सितंबर को पंचकूला में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| पहलीडे नाइट रूरल इंडियन प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के लिए अंडर-16 टीम के सलेक्शन ट्रायल 21 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट के आयोजक सचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि ट्रायल सुबह 11 बजे हंसराज क्रिकेट एकेडमी सेक्टर-6 पंचकूला में होंगे। ट्रायल में चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उतरांचल और जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। ट्रायल के बाद चुने गए खिलाड़ियों के लिए 10 दिनों का कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप के बाद नॉर्थ जोन की टीमें चुनी जाएंगी और टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। रूरल लीग का आयोजन 26 से 31 अक्टूबर तक सेक्टर-16 स्टेडियम चंडीगढ़ और ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में किया जाएगा।