पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईपीएल स्टार्स देंगे हॉबर्ट को मजबूती

आईपीएल स्टार्स देंगे हॉबर्ट को मजबूती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| चंडीगढ़

चंडीगढ़।बिग बैश लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली हॉबर्ट हरिकेन अब चैंपियंस लीग में भी अपना कमाल दिखाने को तैयार है। टीम के पास सात ऐसे खिलाड़ी हैं जो अलग अलग फ्रेंचाइजी टीमों ने आईपीएल में खेल चुके हैं। ऐसे में ये टीम दूसरों के मुकाबले काफी मजबूत है। टीम ने अपना पहला मैच 18 सितंबर को मेजबान किंग्स इलेवन के खिलाफ खेलना है।

टीम के कप्तान टिम पेन को यकीन है कि उनके धुरंधर यहां से जीत कर ही वापिस जाएंगे। मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए पेन ने कहा की ये एक शानदार प्लेटफॉर्म है हमारे लिए अपने आप को चैंपियन साबित करने का। हमारे पास सिर्फ अच्छे नहीं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हम यकीनन यहां अच्छी क्रिकेट खेलेंगे। हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें भारतीय पिचों पर खेलने का अनुभव है। ये हमारे काम आएगा। हमें पहली बार ये लीग खेलने का मौका मिला है हम इसे यादगार बनाना चाहते हैं।

शोएबमलिक देंगे टीम को मजबूती: टीमके कोच डेमियन राइट ने कहा की पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक टीम के साथ जुड़ गए हैं और वो यकीनन टीम को मजबूती देंगे। उन्होंने कहा की वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वो हमेशा टीम को जिताने के लिए खेलते हैं। भारतीय पिचों को वो बहुत अच्छी तरह से जानते भी हैं। इसके अलावा उन्होंने मैक्सवेल के बारे में कहा कि यकीनन मैक्सवेल एक खतरनाक खिलाड़ी हैं। हम उन्हें रोकने के लिए एक मजबूत रणनीति बना रहे हैं। कप्तान जॉर्ज बेली भी उनके निशाने पर होंगे।

प्रैक्टिस मैच में विकेट लेने के बाद शोएब मलिक। फोटो:अश्विनी राणा