- Hindi News
- पीसीसी के साथ प्रेक्टिस मैच टाई पर खत्म हुआ
पीसीसी के साथ प्रेक्टिस मैच टाई पर खत्म हुआ
चंडीगढ़।सेक्टर-16 स्टेडियम में पीसीसी और हॉबर्ट हरिकेन के बीच हुआ प्रैक्टिस मैच टाई पर खत्म हुआ। मैच के दौरान हॉबर्ट के लिए पाकिस्तानी स्टार और सानिया मिर्जा के शौहर शोएब मलिक सबके आर्कषण का केंद्र थे। मलिक ने मैच में 31 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 52 रन की पारी खेली और रिटायर हो गए। उन्होंने गेंदबाजी में भी 17 रन देकर 1 विकेट लिया। इससे पहले पंजाब क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 189 रन बनाए जिसमें मिचेल के 55 और गौरव गुप्ता के 18 रन शामिल थे। रोमी बराड़ ने 35 और गुरकीरत वालिया ने 21 रन का योगदान दिया। जवाब में हॉबर्ट ने 4 विकेट खोकर 189 रन बनाए। बेन डंक ने 55 और टीम पेन ने 22 रन का बनाए। कृष्णाी ने 2 जबकि अनिल और रेनबर्ड ने 1-1 विकेट लिया। प्रेक्टिस मैच में शोएब मलिक ने बॉलिंग भी की और विकेट भी लिए। वे भारतीय पिचों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इस बात का हॉबर्ट हरिकेंस की टीम भरपूर फायदा उठाना चाहेगी।