पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने छोड़े लूपहोल, इसलिए राम कुमार चौधरी को मिला बेनेफिट ऑफ डाउट: कोर्ट

पुलिस ने छोड़े लूपहोल, इसलिए राम कुमार चौधरी को मिला बेनेफिट ऑफ डाउट: कोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपियों का साथ देने की बात करनी थी प्रूव

चौधरी और सािथयों की मौजूदगी करनी थी साबित

चौधरी और ज्योति का रिलेशन करना था प्रूव

विटनेस बॉक्स में कुछ नहीं बोले एएसआई

सांगवान ने चार्जशीट के खिलाफ ही दिए बयान

क्रॉस में दिए बयानों ने पैदा किया शक

िजसे पैसे देकर भेजा जा रहा था, उसे नहीं पकड़ा

टेक्निकल सबूत के साथ नहीं लगाए सर्टिफिकेट

एक भी गवाह पेश नहीं कर पाई पुलिस

ज्योतिमर्डर केस में दून के कांग्रेसी विधायक राम कुमार चौधरी समेत सभी 12 आरोपियों कोे बेनेफिट ऑफ डाउट पर बरी किया गया है, चूंकि इस पूरे केस में पुलिस ने ठीक से इन्वेस्टिगेशन नहीं की। पंचकूला की स्पेशल वुमंस कोर्ट ने यह अपनी जजमेंट में कहा है। सोमवार को जारी की गई जजमेंट में एडिशनल सेशंस जज रूपम सिंह ने कहा है कि ठीक इन्वेस्टिगेशन करने के कारण पुलिस ही जानती है, जो कई चश्मदीद कोर्ट के सामने नहीं लाई, अपने सरकमस्टांशियल एविडेंस प्रूव नहीं किए, कोर्ट में कई गवाहों से क्राॅस बयान करवाए। पुलिस अपने क्रॉस एग्जामिनेशन में चार्जशीट से विपरीत बयान देने लगी, नक्शा बनाने वाले पुलिसकर्मी यह कहकर मुकरने लगे कि वह बयान देने की हालत में नहीं हैं। जो डॉक्टर राम कुमार चौधरी को पहचानती थी, उसे चश्मदीद नहीं बनाया। जो डॉक्टर होस्टाइल हो गई, उसे चश्मदीद बनाया। कोर्ट ने पुलिस की कई लापरवाहियां उजागर करते यह भी बताया है कि कैसे पुलिस वालों ने कोर्ट में कभी सवालों का जवाब देने के बजाय चुप्पी साध ली और कभी क्राॅस में चार्जशीट से अलग बयान दिए।

एएसपीने माना कि राम कुमार के भाई ने साथ दिया, लेकिन उसका केस कैंसिल करा दिया: कोर्टने उदाहरण पेश करते हुए जजमेंट में बताया कि कैसे केस में पुलिस ने आरोपियों को फायदा पहुंचाया। कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने इस पूरे केस की जांच में राम कुमार चौधरी के भाई हरभजन और मदन पर केस दर्ज किया। एएसपी वरिंदर सांगवान ने खुद कोर्ट में माना कि उनकी इन्वेस्टिगेशन के अनुसार मदन ने भी राम कुमार चौधरी को फरारी के दौरान मदद की। बावजूद इसके पुलिस ने मदन पर दर्ज केस को चार्जशीट से पहले ही खुद ही कैंसिलेशन के लिए भेज दिया। इतना ही नहीं कोर्ट ने कहा कि राम कुमार चौधरी और उसके साथियों को फर्जी आईडी पर सिम कार्ड देने वालों को पंचकूला पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसी केस के आरोपी ड्राइवर तिलकराज क