- Hindi News
- फेस्टिवल सीजन से पहले शॉपिंग करने के लिए थाईलैंड ट्रेड फेयर
फेस्टिवल सीजन से पहले शॉपिंग करने के लिए थाईलैंड ट्रेड फेयर
सीआईआईकी ओर से 17 सितंबर से थाईलैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। फेयर हिमाचल भवन सेक्टर-28 में लगाया जा रहा है। ट्रेड फेयर में 35 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। घर को सजाने और किसी को गिफ्ट करने के लिए डिजाइनर आइटम्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कलर फुटवियर, कॉस्मेटिक्स, एक्सेसरीज, थाईलैंड के हैंडीक्राफ्ट आइटम यहां से खरीद सकते हैं। फेयर में आने वाले लोगों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया है। फेस्ट के दौरान थाई डांस परफॉर्मेंस के लिए एक ग्रुप भी आया है। यह फेयर 21 सितंबर तक चलेगा। सुबह
10 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इसकी एंट्री फ्री है।