- Hindi News
- अलॉटमेंट कैंसिल करने के नए नोटिस नहीं भेजेगा सीएचबी
अलॉटमेंट कैंसिल करने के नए नोटिस नहीं भेजेगा सीएचबी
चंडीगढ़हाउसिंगबोर्ड फिलहाल वाॅयलेशन पर फ्लैट की अलॉटमेंट कैंसिल करने के नोटिस नहीं भेजेगा। बोर्ड के अफसरों ने इस बारे में स्टाफ को हिदायतें जारी कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक अफसरों ने स्टाफ से कहा है कि वाॅयलेशन संबंधी नोटिस फिलहाल होल्ड कर लें। दरअसल नए चेयरमैन ने सीएचबी में हाल ही में जॉइन किया है। वे इस मैटर को स्टडी करना चाहते हैं। इसके बाद ही फाइनल डिसीजन होगा। सीएचबी चेयरमैन बीएस भल्ला ने कहा कि ये मैटर काफी उलझा हुआ है, इसलिए कोई फैसला लेने से पहले इसे शुरू से समझना होगा। इसके लिए थोड़ा टाइम लगेगा। लोगों की समस्याओं को देखते हुए और कानूनों के तहत ही फैसला किया जाएगा।