पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटीयू में ज्यादा एवरेज वाली 160 बसें आएंगी

सीटीयू में ज्यादा एवरेज वाली 160 बसें आएंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्टडिपार्टमेंटअब कम कॉस्ट वाली बसें नहीं खरीदेगा। अब ऐसी बसें खरीदे जाने की तैयारी की जा रही है, जाे ज्यादा एवरेज दें। एसएमएल के साथ 170 मिडी बसों के काॅन्ट्रैक्ट के बाद अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पुणे की कोरोना कंपनी के साथ काॅन्ट्रैक्ट करने जा रहा है। कंपनी से 12 मीटर लंबी 160 बसों को खरीदने का प्रपोजल बनाकर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सीनियर ऑफिसर्स की अप्रूवल के लिए भेज दिया है। इसी महीने नवरात्रों के दौरान नई 40 मिडी बसें जो कि एसएमएल की तरफ से आएंगी। इनका उद्घाटन भी इसी समय होगा। ये बसें एनवायर्नमेंट को भी फ्रेंडली बनाएंगी।

एसी कैटेगरी में मिडी बस की एवरेज करीब 4.5 किलोमीटर प्रति लीटर और नॉन एसी मिडी बस की एवरेज 5.50 किलोमीटर प्रति लीटर की होगी, वहीं पुरानी बसों की एवरेज को देखें तो पुरानी बसें इन बसों की तुलना में काफी पीछे हैं।। पुरानी एसी बसें जो चंडीगढ़ में चल रही हैं उनकी 1.90 से 2 किलोमीटर प्रति लीटर और नॉन एसी की 2.25 से 2.50 किलोमीटर प्रति लीटर एवरेज है। वहीं पहले की स्टैंडर्ड साइज की बसों की एवरेज करीब 4.50 केएमपीएल है।

दिसंबर तक 219 नई बसें ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट चंडीगढ़ में शामिल होंगी। इसमें से एसएमएल 170 बसों की डिलीवरी अक्टूबर महीने के आखिरी तक कर देगा। 49 मिडी बसें टाटा मोटर्स की तरफ से नवंबर के आखिर तक भेजी जाएंगी। कोरोना कंपनी के साथ जल्दी काॅन्ट्रैक्ट हो गया तो बसें जनवरी 2015 में आएंगी।

जो बसें इस महीने चंडीगढ़ आएंगी उनकी सिटिंग कैपेसिटी पहले वाली 12 मीटर की बसों के मुकाबले कम होगी। मिडी बस की सिटिंग कैपेसिटी 22 लोगों की हैं जिसके अलावा एक सीट कंडक्टर और एक ड्राइवर के लिए होगी। जबकि पुरानी बसों 12 मीटर लंबी बसों की सिटिंग कैपेसिटी 32 लोगों की है।

कोरोना कंपनी की एसी बस की कीमत करीब 57 लाख रुपए होगी, जबकि नॉन एसी बस 47.49 लाख रुपए में खरीदी जाएगी। एसी मिडी बस 33 लाख रुपए और नॉन एसी बस 27 लाख रुपए में खरीदी जाएगी। पुरानी बसों में 12 मीटर की एसी बस 52 लाख रुपए की थी और नॉन एसी करीब 30 लाख रुपए की। कोरोना की बसें इससे महंगी होंगी।

कोरोना से इतने में आएंगी 160 बसें