पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई संपर्क सेंटरों में बन सकेंगे सीटीयू बसों के ट्रैवल पास

ई-संपर्क सेंटरों में बन सकेंगे सीटीयू बसों के ट्रैवल पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीटीयूकी बसों के लिए लोकल रूट(ट्राइसिटी) का बस पास बनवाना है तो इसके लिए आपको किसी दफ्तर या बस अड्डे के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। चंडीगढ़ के किसी भी ई- संपर्क सेंटर में जाकर आप पास बनवा सकते हैं। चंडीगढ़ मोहाली, पंचकूला, मनसा देवी, मुल्लांपुर, जीरकपुर और सकेतड़ी के लिए ये बस पास बनाए जाएंगे। तीन महीनों और 6 महीनों के लिए संपर्क सेंटर प्लास्टिक कार्ड बनाकर देंगे। इनका इस्तेमाल करके आप सीटीयू की बसों में ट्राईसिटी में ट्रैवल कर सकते हैं। एक हफ्ता पहले ही ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने बस पास सीटीयू के किरायों को लेकर नोटिफिकेशन जारी की थी। इसके बाद अभी तक 1900 लोगों ने बस पास बनाने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पास एप्लाई किया है। इनमें से 1350 एप्लीकेशन ट्राइसिटी के स्टूडेंट्स की तरफ से आई हैं। स्टूडेंट्स पास भी ट्राईसिटी के लिए बनाया जा रहा है और चंडीगढ़, मोहाली या पंचकूला के किसी भी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले स्टूडेंट 300 रुपए में तीन महीने के लिए पास बनवा सकता है। पास कोई भी बनवा सकता है।