पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किराये को लेकर सवारी कंडक्टर भिड़े, मारपीट

किराये को लेकर सवारी-कंडक्टर भिड़े, मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बढ़ेहुएकिराए को लेकर सवारी और कंडक्टर के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई। घटना के बाद घायल सवारी ने गुस्से में सड़क पर सीटीयू की बसों को रोकना शुरू कर दिया। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सीटीयू की बस नंबर चार पीजीआई से सेक्टर 43 बस स्टैंड के लिए निकली थी। बस को ड्राइवर रणजीत चला रहा था जबकि रोशन लाल बतौर कंडक्टर मौजूद था। वहीं डड्डूमाजरा का रहने वाला सलीम अपनी मां केवला के साथ हाथ पर चोट लगने के कारण जीएमएसएच 16 में इलाज के लिए आया था। घटना के समय वह इलाज करवाने के बाद घर के लिए जा रहे थे। इसके लिए वह पीजीआई के सामने से सीटीयू की बस में चढ़ गए। पहले के मुकाबले अब बस का किराया 5 रुपये बढ़ा है।

जब कंडक्टर रोशन लाल ने सलीम से टिकट के लिए कहा तो उसने अपने मां की टिकट ली और 20 रुपये दे दिए। कंडक्टर ने कहा कि अब किराया बढ़ गया है तो इस पर सलीम कंडक्टर के बीच बहस शुरू हो गई। कंडक्टर का आरोप है कि इस दौरान सलीम ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। वहीं सलीम का आरोप है कि जब वह कंडक्टर से बढ़े हुए किराए को लेकर बात कर रहा था तो उसने उसे उसकी मां को बेइज्जती कर बस से नीचे उतार दिया।

इसके बाद सड़क पर दोनों के बीच मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगो के मुताबिक घायल सलीम को ड्राइवर ने डंडे से मारना शुरू कर दिया।इसके बाद गुस्साए सलीम ने सड़क पर आने वाली सीटीयू की बसों के सामने खड़े होना शुरू कर दिया और सड़क पर जाम लग गया। किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की इत्तला दी। पीसीआर की जिप्सी और लोकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जांच शुरू की गई।

दोनों घायलों को इलाज के लिए जीएमएसएच 16 लाया गया जहां पर उनका इलाज करवाया गया।

घायल सलीम अपनी मां के साथ

कंडक्टर रोशन लाल अस्पताल में

घायल बस का ड्राइवर रंजीत