- Hindi News
- घघ्घर के पॉल्यूशन पर बादल ने वीरभद्र को लिखा लेटर
घघ्घर के पॉल्यूशन पर बादल ने वीरभद्र को लिखा लेटर
घघ्घरनदीमें बढ़ रहे पॉल्यूशन पर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने चिंता जताई है। सीएम बादल ने हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से दोनों राज्यों की एक संयुक्त रूपरेखा तैयार करने के लिए जल्द मीटिंग बुलाने के लिए लेटर लिखा है।
बादल ने कहा, घघ्घर का पानी बेहद पॉल्यूटेड हो गया है। हिमाचल के कई शहरों का सीवरेज वाटर इसमें मिल रहा है। जिससे यह पीने लायक नहीं रहा है। उन्होंने हिमाचल के सीएम से कहा िक वह अपने राज्य के संबंधित विभागों के अफसरों से इस गंदे पानी को साफ करके ही घघ्घर में डालने की व्यवस्था करें। उन्हांेने जल्द मीटिंग बुलाने की मांग की।