पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेशों में छिपे बैठे हैं 11 आरोपी

विदेशों में छिपे बैठे हैं 11 आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर स्थित असिस्टेंट डायरेक्टर इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट निरंजन सिंह को पंजाब पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करा दी है। डीआईजी ने जवाब में कहा कि जरूरी सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। हाईकोर्ट ने इससे पहले पुलिस प्रशासन से पूछा था कि असिस्टेंट डायरेक्टर को सुरक्षा दिए जाने की मांग की जा रही है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

नशे के आदी दो लाख किसानों का उपचार भी कराया गया है। डीआईजी ने हाईकोर्ट में जवाब दायर कर कहा कि नशों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते पुिलस ने 19 जून 2014 से 30 जुलाई 2014 तक दो लाख किसानों का अस्पतालों में ओपीएड अथवा आईपीडी रोगी के तहत सरकारी प्राथमिकता पर उपचार कराया गया है।

भास्कर न्यूज| चंडीगढ़

पंजाबपुलिसको सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में विदेशों में बैठे 11 लोगों की तलाश है। डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू ने इस संबंध में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब दायर किया। उन्हांेने कहा, इन लोगों को देश वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 10 लोग जहां कनाडा में हैं वहीं एक यूके में है।

बता दंे कि ट्रायल कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने के बाद केंद्र सरकार सीबीआई की इंटरपोल विंग के साथ इन लोगों के वापसी की कोशिशों में जुटी है। इनमें मदन लाल उर्फ मिक यूके में है। जबकि हरबंस सिंह सिद्धू, गुरसेवक सिंह, अमरजीत सिंह, दारा सिंह, प्रदीप धालीवाल, लेहबर सिंह, सर्बजीत सिंह, निरंकार सिंह ढिल्लों, प्रमोद शर्मा मनिंदर छीना कनाडा में है। पंजाब में नशे की तस्करी के मामलों में कितने तस्कर अब तक पकड़े गए। इसके अलावा कितने ऐसे आरोपी हैं जो विदेशों में बैठे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं? हाईकोर्ट ने इस मामले पर पंजाब पुलिस से जवाब मांगा था। डीआईजी ने जवाब में कहा कि बीते दस सालों में एनडीपीएस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2003 में जहां 3545 एफआईआर दर्ज की गई थी, वहीं इस साल 8 सितंबर तक 10830 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसी तरह 2003 में जहां 4195 लोग गिरफ्तार किए गए थे वहीं इस साल 12695 तक यह आंकड़ा पहुंच गया है। राज्य में हेरोइन की खपत भी तेजी से बढ़ी है। साल 2003 में 9.80 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इस साल 438.067 किलो हेरोइन अब तक बरामद की जा चुकी है।

पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी जेल शशि कांत ने इस मामले