पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर्स ने सेक्रेटरी रैंक की एक पोस्ट मांगी

इंजीनियर्स ने सेक्रेटरी रैंक की एक पोस्ट मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
47वेंइंजीनियर्सडे पर इंजीनियरों ने आईएएस अफसरों से सेक्रेटरी रैंक की एक पोस्ट उनके लिए छोड़ने को कहा है। लोकल गवर्मेंट विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ मनमोहन सिंह ने यह मांग पंजाब-भर से विभिन्न विभागों के इंजीनियरों के प्रोग्राम में अपनी प्रेजेंटेशन देते रखी। इंजीनियर्स डे पर आयोजित इस प्रोग्राम में जेई से लेकर चीफ इंजीनियर तक आए हुए थे। मनमोहन सिहं ने सीएम के टेक्निकल एडवाइजर लेफ्टीनेंट जनरल बीएस धालीवाल से कहा कि वह उनकी ये मांग सरकार से पूरी करवाएं। उन्होंने कहा, सभी विभागों में टॉप बॉस आईएएस अफसर हैं जबकि कम से कम एक विभाग का प्रमुख टेक्नोक्रेट होना चाहिए। किसान भवन में आयोजित प्रोग्राम में पूडा, पब्लिक हेल्थ, मंडी बोर्ड, पीडब्ल्यूडी और लोकल गवर्मेंट के इंजीनियर्स ने गिरते और प्रदूषित होते भूजल और खराब हो रहे पर्यावरण से निपटने के लिए अपनी योजनाएं बताईं।