पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सीडी में आवाज फोटो आप ही की है\'

\"सीडी में आवाज फोटो आप ही की है\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियननेशनललोकदल (इनेलो) ने चुनाव आयोग को अलग-अलग शिकायतें भेजकर सीएम के एडवाइजर (होम) पी.वी. राठी को तुरंत प्रभाव से बदले जाने की मांग की है। इनके साथ ही इनेलो ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) रोशनलाल, सीएम के प्रिंसीपल सेक्रेटरी एस.एस. ढिल्लो, खाद्य कमीशन के चेयरमैन आर.एस. दून के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।

इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव आर एस चौधरी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि राठी जहां इस पद पर रहकर पुलिस तंत्र को प्रभावित करेंगे, वहीं सीएम के प्रिंसीपल सेक्रेटरी एस.एस. ढिल्लों, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के निदेशक लोकसंपर्क विनीत पूनिया और एक अन्य आईएएस अपने सरकारी दफ्तरों में कांग्रेस का काम कर रहे हैं। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) रोशनलाल रक्सिल दवा खरीद समेत कई मामलों में विवादास्पद रहे हैं। जबकि हाल ही खाद्य कमीशन के चेयरमैन बनाए गए आर.एस. दून का तो ऑफिस ही सचिवालय में चल रहा है।

इधर, सीएम के प्रिंसीपल सेक्रेटरी एस.एस. ढिल्लो ने इनेलो के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोड ऑफ कंडक्ट लग चुका है और उसका कड़ाई से पालन हो रहा है। ये सरकारी दफ्तर है कि किसी पार्टी का कार्यालय। सभी काम नियमानुसार ही किए जा रहे हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के निदेशक लोकसंपर्क विनीत पूनिया ने भी आरोपों को द्वेषतावश और शरारतपूर्ण बताया है। पूनिया ने कहा कि चौटाला के शासनकाल में उन्होंने बतौर अतिरिक्त राजनीतिक सचिव और सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पीआरओ के रूप में काम किया था, इसी वजह से उन्हें बेवजह घसीटा जा रहा है। इस बारे में पी.वी. राठी और एसीएस (होम) रोशनलाल ने किसी तरह का रिस्पांस ही नहीं दिया।

राव नरेंद्र सिंह

इधर, इनेलो ने सीएम के एडवाइजर (होम) को हटाया जाने की मांग की

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, सीपीएस विनोद भयाना, विधायक नरेश सेलवाल, जरनैल सिंह और रामनिवास घोड़ेला। जबकि एक अन्य मामले में लोकायुक्त सरकार को सीपीएस रामकिशन फौजी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करवाने की सिफारिश पहले ही कर चुके हैं।

सीडी मामले में ये हैं आरोपी