पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"घिसे हुए टायरों पर दौड़ रही हैं हरियाणा रोडवेज की बसें \'

\"घिसे हुए टायरों पर दौड़ रही हैं हरियाणा रोडवेज की बसें \'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़डिपोप्रधान प्रदेश प्रवक्ता बलवान सिंह सचिव महेंद्र मोहाली ने कहा कि चंडीगढ़ डिपो में टायरों की कमी है। दो माह से कोई भी नया टायर नहीं मंगवाया जा रहा। इस वजह से वोल्वो साधारण बसें घिसे-पिटे पुराने टायरों पर चल रही हैं। जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है उन्होंने बताया कि यूनियन ने 7 जुलाई को टायरों की कमी समेत कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक 14 सूत्रीय मांगपत्र महाप्रबंधक को सौंपा था। लेकिन महाप्रबंधक ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर इन सभी समस्याओं का समाधान तुरंत नहीं किया गया तो महाप्रबंधक के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।