- Hindi News
- वीरेंद्र सहवाग अपना गेम खुद बनाते हैं: संजय बांगड़
वीरेंद्र सहवाग अपना गेम खुद बनाते हैं: संजय बांगड़
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| चंडीगढ़
वीरूएक शानदार खिलाड़ी हैं। वे कभी भी मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं। वो ऐसा स्टार है जो अपना गेम खुद बनाता है किसी और की गेम पर नहीं खेलता। किंग्स इलेवन पंजाब को इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। ये कहना है पंजाब के कोच संजय बांगड़ का।
मीडिया से पहले बात करते हुए कोच बांगड़ ने कहा की वीरू ने पिछले सीजन में केवल अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि युवाओं की फौज को काफी मोटीवेशन भी दी। वीरू से हर युवा इंस्पायर होता है और वे ही किसी को कुछ कुछ सिखाते हैं। फिर वो चाहें मैदान के बाहर हो या मैदान के अंदर।
इसनई शुरुआत के लिए हैं तैयार हम: टीमके कंगारू कप्तान जॉर्ज बेली ने कहा की ये टीम की नई शुरुआत है। हमारा ये पहली चैंपियंस लीग है जिसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं। इसी नई टीम ने आईपीएल-7 में भी सभी को प्रभावित किया था और इस बार भी हम ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। मुझे इस बार भी टीम के युवाओं से उम्मीद है। उन्होंने ही हमारी जीत में अहम भूमिका अदा की थी। फिर चाहे मैक्सवेल हों या जॉनसन, हर किसी का टीम में अहम रोल है। युवा भी इसमें शामिल हैं।
सेक्टर-16 स्टेडियम में अभ्यास करते सहवाग। फोटो:अश्विनी राणा
चंडीगढ़। अपनी तूफानी गेंदों से सभी को डराने वाले कंगारू तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन पंजाब के लिए पहला मैच खेलेंगे या नहीं इस पर अभी भी संशय बरकरार है। कोच संजय बांगड़ ने कहा जॉनसन चोटिल हैं और हम लगातार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के संपर्क में है। हमें उनके जवाब का इंतजार हैं। इससे ज्यादा मैं उनके बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि जब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके खेलने पर मोहर नहीं लगाएगी वो मैच के लिए नहीं उतर सकते।