पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंपियंस लीग: किंग्सइलेवन पंजाब ने नेट्स के बाद मैदान पर किया अभ्यास

चैंपियंस लीग: किंग्सइलेवन पंजाब ने नेट्स के बाद मैदान पर किया अभ्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेक्टिस मैच में छाए मिलर

स्पोर्ट्स रिपोर्टर| चंडीगढ़

सेक्टर-16स्टेडियम में सोमवार को डेविड मिलर की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। किंग्स इलेवन पंजाब ने प्रैक्टिस मैच में पंजाब क्रिकेट क्लब(पीसीसी) को 83 रन से रौंद दिया। किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन बना डाले। डेविड मिलर ने 25 गेंदों में 6 छक्के और 5 चौके लगाते हुए ताबड़तोड़ 71 रन ठोक दिए। इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने 23 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 40 रन की पारी खेली।

श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने भी 22 गेंदों में तेजतरार्र 49 रन की पारी खेली जबकि कप्तान जार्ज बैली और रिशी धवन ने 23 रन को योगदान दिया। पीसीसी की तरफ से अनुरीत सिंह, हरमीत बंसल, अनिल कुमार और मनिंदर सिंह ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में पीसीसी की टीम 9 विकेट पर 135 रन ही बना पाई। किंग्स के ऑलराउंडर लेकिन पीसीसी की तरफ से खेले अक्षर पटेल ने 40 जबकि मनन वोहरा ने 22 रन का योगदान दिया। इस मैच के लिए बुलाए गए पूर्व रणजी प्लेयर गौरव गुप्ता ने 20 रन बनाए। किंग्स के लिए करनवीर सिंह और लक्ष्मीपति बालाजी ने 3-3 विकेट झटके।

इकट्ठाकर बनाई टीम: किंग्सइलेवन के साथ प्रेक्टिस मैच खेलने उतरी पंजाब क्रिकेट क्लब की टीम में कई पूर्व और वर्तमान रणजी खिलाड़ियों को इकट्‌ठा करना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पंजाब के सभी खिलाड़ी कटोच शील्ड खेलने में व्यस्त हैं।

प्रेक्टिस मैच से पहले अभ्यास करते डेविड मिलर, वीरेंद्र सहवाग और अन्य खिलाड़ी। फोटो:अश्विनीराणा

वीरू-बेली का एक जैसा शॉट