- Hindi News
- इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में जीसीजी लुधियाना जीता
इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में जीसीजी लुधियाना जीता
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| चंडीगढ़
पंजाबयूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज वुमेंस बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीसीजी कॉलेज लुधियाना ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया है। पीयू ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मैच में जीसीजी लुधियाना ने जीजीएस वुमेंस कॉलेज चंडीगढ़ को 52 के मुकाबले 15 अंकों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए ज्यादा संघर्ष देखने को नहीं मिला।
इसमें तीसरा स्थान पीजी जीसीजी कॉलेज सेक्टर 11 के नाम रहा जिन्होंने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में जीजीएस कॉलेज फॉर गर्ल्स गिदड़बाहा को 30 के मुकाबले 8 अंकों से हरा दिया। चंडीगढ़ के पीजी कॉलेज ने मैच के शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी जो अंत में निर्णायक साबित हुई।
लुधियानाके कॉलेज का दबदबा: इंटरकॉलेज वुमेंस ए-डिविजन बास्केटबॉल में लुधियाना का दबदबा रहा। वहां के दो कॉलेज ने लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की। पहले रामगड़िया गर्ल्स कॉलेज लुधियाना ने पीजी गवर्नमेंट कॉलेज 46 चंडीगढ़ को 12-00 से और खालसा कॉलेज फॉर वुमेंस लुधियाना ने पीजी जीसीजी सेक्टर-11 को 11-01 से हराया। वहीं चंडीगढ़ के जीजीएस कॉलेज ने मेजबान पीयू कैंपस को 8-1 से मात दी।