- Hindi News
- चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स फाइनल में पहुंचा
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स फाइनल में पहुंचा
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| चंडीगढ़
प्रोफेशनलक्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित दूसरे कॉरपोरेट कप के सेमीफाइनल में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स ने अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स को 38 रन से हराकर फाइनल में स्थान बना लिया है। बरवाला क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 96 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए फैज ने 35 और अभिलाष ने 12 रन बनाए। अर्थ टीम की ओर से सविंद्र ने पांच बल्लेबाजों को चलता किया जबकि राजेश ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स की टीम 17.3 ओवरों में महज 58 रन बनाकर सिमट गई। लव ने 15 और राहुल ने 11 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। चंडीगढ़ होटल्स की ओर से प्रकाश ने 5 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि फैज और मनदीप ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक अन्य मुकाबले में पीजीआई ने कुडोस को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। मैच में पीजीआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 127 रन बनाए थे जिसके जवाब में कुडोस की टीम 19.5 ओवरों में 126 रन बनाकर सिमट गई।