पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ पंचकूला टीमों के ट्रायल 17 को

चंडीगढ़-पंचकूला टीमों के ट्रायल 17 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| गोरखपुरमें 7 अक्टूबर से होने वाली ओपन ऑल इंडिया टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चंडीगढ़ और पंचकूला टीमों के सलेक्शन ट्रायल एंडेल स्कूल सेक्टर-9 पंचकूला में 17 सितंबर को होंगे। ट्रायल दोपहर 3.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल के बाद चुने गए खिलाड़ियों में से दोनों टीमें बनाई जाएंगी।

टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज करने वाली टीम को 70 हजार, उपविजेता को 40 हजार, तीसरे स्थान के लिए 25 जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार का कैश अवॉर्ड दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ मैच का कैश अवॉर्ड के अलावा टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर को 5000 जबकि मैन ऑफ सीरीज को बाइक दी जाएगी। ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी संजय मलिक(8146087000) से संर्पक कर सकते हैं।